श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2026। धर्मविशेष में आज पढ़ें क्षेत्र में लगातार 16 सालों से पूनरासर पदयात्रियों की सेवा में तत्पर रहने वाले श्रीपूनरासर नवयुवक सेवा दल के बारे में विशेष जानकारी। 
श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के ग्रामीण अंचल के लिए पूनरासर धाम का शरद पूर्णिमा का मेला मुख्य मेला है। इस मेले में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर या वाहनों से बाबा के दर्शन करने पहुंचते है। इस दो दिवसीय मेले में श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर कच्चा मार्ग पर गत 16 सालों से नययुवक सेवा दल के सेवादार अपनी सेवाएं दे रहें है। इस मार्ग से गुजरने वाले सैंकड़ो पदयात्रियों को दल के सेवा शिविर में खूब मान मनुहार के साथ चाय, नाश्ता, भोजन, ठंडा जल, दवा इत्यादि की सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। सेवादार आज इन्हीं तैयारियों में जुटे है और कल इस मार्ग पर यात्रियों की सेवा में तैनात रहेंगे। दल के रामदयाल पारीक ने बताया कि 2012 से अनवरत दल की सेवा जारी है। आज टैंट लगाकर व्यवस्थाएं की जा रही है। कल पैदल आने वाले यात्रियों को सेवा दी जाएगी। पारीक ने बताया कि दल में एक दर्जन से अधिक युवा साथी है, जो तन मन धन से ही नहीं बल्कि तत्परता से श्रमसेवा भी शिविर में देते है। यात्रियों की पूरे मन व भाव से सेवा कर उन्हें पदयात्रा की मंगलकामना देते है।

 

a50f6aa8-6ed8-4a1a-b4b5-d744f5ed6bcb-z6GtcHvG.webp