महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर होगा समारोह, निकलेगी झांकी व शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झांकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा वाल्मीकि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मोमासर बास स्थित अंबेडकर भवन में बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी पुखराज तेजी को सौंपी गई। साथ ही भगवान वाल्मीकि मंदिर के नवनिर्माण की रूपरेखा तैयार करने तथा अंबेडकर भवन में जल्द ही वाल्मीकि लाइब्रेरी शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हरिप्रसाद चांवरिया, निर्मल तेजी, अनिल मलघट, चेनरूप तेजी, शेट्टी मलघट, करणीदान तेजी, सुरेंद्र वाल्मीकि, सनी मलघट, सुंदर तेजी, विशाल तेजी, रोहित मलघट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रामकथा स्थल से निकली प्रभातफेरी, मार्ग में दीप जलाकर सजाई रंगोलियां
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीनदयाल कॉलोनी में आयोजित राम कथा स्थल के दूसरे दिन आज शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के मार्ग में मोहल्ले वासियों ने गली की सफाई कर रंगोलियां सजाई और दीप जलाए। परिवारों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा करते हुए संत गोविंददास जी महाराज का स्वागत किया। गलियों में हरि कीर्तन के स्वर गूंज उठे। प्रभात फेरी कथा स्थल से प्रारंभ होकर संत निवास, बाबूलाल माली, रतनलाल धाड़ेवा, शिवरतन दर्जी, ओमप्रकाश मिडिल, भोमराज सेठिया, राजकुमार मोदी, जयप्रकाश महावर, वेद पीडी स्वामी, किशन धामा, महावीर धामा, अशोक गुसाईं, बालकिशन गुसाईं, प्रेम पंचारिया, सुरेंद्र चारण, भेराराम डूडी, रामदयाल बाना, द्वारकादास स्वामी, मुकेश सिंधी, अनिल शर्मा, राजेश धामा, राजेश मीणा, शंकरलाल भुवाल, हंसराज माली, सोहन नाई, ओम पटवारी, महावीर माली गौड़, हरिराम पिलानिया, गोपाल पवार, महावीर पवार, एडवोकेट ओमप्रकाश, रमेश बासनीवाल एवं नंदलाल बसानीवाल के यहां से होते हुए सर्विस रोड के रास्ते पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
तोलियासर में शुक्रवार को उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में शुक्रवार शाम भैरव मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शरद पूर्णिमा से पूर्व तेरस को आज पंजाब व हरियाणा से श्रद्धालु बाबा के धोक लगाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी और मन्दिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। मन्दिर समिति ने श्रद्धालुओं के विभिन्न व्यवस्थाएं की।