श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2026। हनुमान धोरा मंदिर में कल शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें बाबा का तेल सिंदूर अभिषेक, ज्योत, जागरण के बाद बाबा को खीर भोग लगाया जाएगा।
मंदिर के पुजारी शिवभगवान सिखवाल ने बताया कि रविवार सुबह तेल व सिंदूर से बाबा का अभिषेक पूजन आयोजित होगा। बाबा का विशेष श्रृंगार और फूलों की सजावट से दरबार सजाया जाएगा। ज्योत आरती के बाद रात 8 बजे से जागरण का आयोजन होगा, जिसमें भजन कलाकार पं. सांवरमल कौशिक भजन प्रस्तुतियां देंगे। रात्रि को ही विशेष रूप बनाई गई, खीर का प्रसाद बाबा को भोग लगाया जाएगा। वहीं 26 अक्टूबर की सुबह भी विशेष ज्योत का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की सुंदर साज सज्जा की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और मंदिर समिति के सदस्य महोत्सव की तैयारियों में जुटे है।
हनुमान धोरा मंदिर में कल होगा शरद पूर्णिमा महोत्सव: ज्योत, जागरण, सिंदूर अभिषेक के साथ खीर भोग के होंगे आयोजन
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• हनुमान धोरा मंदिर में कल होगा शरद पूर्णिमा महोत्सव
यह भी पढ़ें (Also Read)
खेत आ रहें युवक की बाइक को अज्ञात पिकअप चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज