श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में अनेक सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के साक्षी रहें तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। भवन में विस्तारित तृतीय व चतुर्थ तल का उद्घाटन शनिवार को भवन परिसर में समारोह पूर्वक किया गया। दोनों तलों का उद्घाटन भामाशाह भीकमचंद पुगलिया ने किया व मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मौजूद रहें। विधायक ताराचंद सारस्वत ने शहर में सुविधा विस्तार के रूप में भवन की सराहना की। उन्होंने भामाशाह पुगलिया सहित सभी प्रवासी भामाशाहों द्वारा किए जा रहें कार्यों के लिए जनता की ओर से उनका आभार जताया। रामगोपाल सुथार ने भवन के सभी भामाशाहों व कार्यकारिणी की सराहना करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अब श्रीडूंगरगढ़ एक नए श्रीडूंगरगढ़ की ओर कदम बढ़ा रहा है जिसमें जनप्रतिनिधि और भामाशाह मिलकर काम करेंगे। समारोह में मंच पर पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला देवी पुगलिया, कमल पुगलिया, मालचंद सिंघी मंचासीन रहें। सभी अतिथियों का शॉल व मोती माला से स्वागत सम्मान किया गया। मालचंद सिंघी ने ऑडिटर अमरचंद पुगलिया सहित सभी दानदाताओं का आभार जताया और संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। भवन निर्माण में सहयोगी सभी दानदाताओं का सम्मान किया गया। भामाशाह जतन पारख सदा की भांति मातृभूमि श्रीडूंगरगढ़ को सुंदर व स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। भामाशाह भीकमचंद पुगलिया व सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन के.एल. जैन ने किया। महिला मंडल व कन्या मंडल ने मंगलाचरण से समारोह प्रारंभ किया। 
समारोह में ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन समारोह में भीखमचन्द पुगलिया जयपुर, निर्मल पुगलिया, पांचीलाल सिंघी, मानकचंद बोथरा, विनोद दुगड़, रामदेव बोहरा, शिव स्वामी, लूणकरण मालू, पीयूष बोथरा, साहित्यकार श्याम महर्षि, भंवर भोजक, श्रवण कुमार सिंधी, तुलसीराम चौरड़िया, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीर सिंह खिंची, तोलाराम मारू, श्रीगोपाल राठी, सत्यदीप भोजक, कांतिलाल पुगिलया, प्रदीप पुगलिया, सूर्यप्रकाश गांधी तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा व उनकी टीम, कन्या मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।

16604866-b9d9-4c21-93f0-6061cf577c49-nN2SL804.webp

 

943ee908-d91a-4fdf-8fd5-5d1d789c9589-osR3Wx9s.webpb159df46-62d7-43ae-8cca-f7369e16000c-Cpx1bNiN.webpe05a381e-00a1-4c83-865d-1e52c99d598b-OBk5THBX.webpe27a35ed-4443-4692-a1e3-9933f52b9dd3-nNeLAEMq.webp