श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों के सदस्य के लिए क्रमश: 96 व 82 पर्चे भरे गए थे। इन पर्चो की आज संवीक्षा कर ली गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय में आरओ झंवरलाल मित्तल की टीम तथा रीड़ी पंचायत भवन में आरओ दमयंती कंवर व आरओ द्वितीय श्रीवर्द्धन शर्मा की टीम ने सुबह 11 बजे पर्चो की जांच शुरू कर दी। पर्चो की जांच पूरी हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ आरओ झंवरलाल मित्तल ने बताया कि 96 नामांकन में से 14 नामांकन अस्वीकार कर दिए गए है और 82 नामांकन वैध पाए गए है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 19 सीटों पर अब 82 प्रत्याशी मैदान में है। रीड़ी पंचायत समिति के आरओ श्रीवृद्धन शर्मा ने बताया कि रीड़ी में 8 फार्म रिजेक्ट कर दिए गए है। अब 74 नामांकन वैध पाए गए है। अब यहां मैदान में 17 वार्डों में 73 प्रत्याशी मैदान में है। बता देवें 26 अक्टूबर 2026 के दिन तीन बजे तक पर्चा उठाने का समय रहेगा।
