श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2026। गांव से खेत आ रहें एक युवक की बाइक को अज्ञात पिकअप चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और घायल के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।
कितासर भाटियान निवासी हड़मानाराम जाट ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर 2026 की शाम 6.30 बजे उसका बेटा खेत से आ रहा था, गांव की गौशाला के पास पहुंचा। एक पिकअप के ड्राईवर ने तेज गति व लापरवाही से पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। उसके बेटे को गंभीर चोटें आई और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंप दी है।
खेत आ रहें युवक की बाइक को अज्ञात पिकअप चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज