श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। घरेलू आपसी विवाद बढ़कर कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहें है। गांव तोलियासर निवासी युवक व कालूबास निवासी उसके ससुर ने परस्पर मामले दर्ज करवाए है। दोनों ही मामलों की जांच एसआई दिनेश कुमार को दी गई है।
दोहिती को बेटी के सुपुर्द किए जाने की मांग, लगाए मारपीट के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास निवासी पन्नालाल पुत्र आसुराम नाई ने तोलियासर निवासी दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, भैरूराम, विमला पत्नी ओमप्रकाश नाई के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर 2026 को उसकी दोहिती को उसके पिता दिनेश स्कूल से पकड़ कर अपने साथ गांव तोलियासर ले गया। तो परिवादी अपनी बेटी के साथ दोहिती को लिवाने तोलियासर गए तो दामाद सहित उसके भाई भैरूंराम, पुत्री की सास विमला ने व अन्य कई तोलियासर निवासी ने उनके साथ मारपीट की और बालिका को नहीं ले जाने दिया। परिवादी ने दोहिती को अपनी पुत्री के सुपुर्द किए जाने की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया।
दामाद ने ससुर सहित पत्नी के खिलाफ लगाए मारपीट के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं दूसरे मामले दिनेश पुत्र ओमप्रकाश नाई निवासी तोलियासर ने ममता व पन्नालाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 20-25 दिन पहले पीहर चली गई। 21 अक्टूबर को उसकी पुत्री नीलम मेरे पास वापस मेरे घर आ गई। पीछे से परिवादी की पत्नी ममता व ससुर पन्नालाल शाम करीब 6 बजे उसके घर आए और परिवादी व उसकी माता के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामले परस्पर दर्ज कर जांच एसआई सुभाष कुमार को सौंप दी है।
घरेलू विवाद में ससुर ने दामाद सहित उसकी माँ व भाई के खिलाफ लगाए आरोप, वहीं दामाद ने पत्नी व ससुर के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
यह भी पढ़ें (Also Read)
24 अक्टूबर 2026 के पंचांग के साथ पढें अनेक खास बातें पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के साथ