श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2026। बुधवार शाम को उपखंड अधिकारी कार्यालय में शहरी क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थानों के संस्थाप्रधानों और यूसीईईओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने निजी स्कूल प्राचार्यों को पात्र नवमतदाताओं को मतदान पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी संस्था प्रधान प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए पात्र युवाओं से फॉर्म नंबर-6 भरवाकर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें। सीबीईओ सरोज पूनिया वीर ने भी संस्था प्रधानों और यूसीईईओ को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर नौरत मल शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी उच्च माध्यमिक निजी शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों में आगामी सप्ताह नव मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से 18-19 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में शिक्षा विभाग से पवन कुमार प्रजापत, आरपी तथा निर्वाचन शाखा से भव्य कटारिया, लीलाराम मीणा और मांगीलाल उपस्थित रहे। वहीं सेसोमूं स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडु, जयपुर पब्लिक स्कूल के कुंभाराम घिंटाला, ब्राइट फ्यूचर स्कूल से जगदीश व्यास, मॉर्डन राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित अनेक स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहें।

d178456c-1bb0-479f-bfa0-b9c2c9b46a2c-f5eYujy5.webpec1699e1-925a-40ff-a129-ab396533ca7a-JElx2Lcx.webp