श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2026। पंचायत चुनाव के तहत रीड़ी ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार हुई इस प्रक्रिया में कांग्रेस के 14, भाजपा के 1 तथा निर्दलीय के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दमयंती कंवर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा के समक्ष प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 2 से जगदीश घमंडाराम इंदपालसर गुसाईंसर, वार्ड 3 से भंवरी ओमप्रकाश रीड़ी, वार्ड 4 से मुनीराम उदाराम बाना, वार्ड 5 से हरिराम पुत्र जैसाराम ऊपनी, वार्ड 6 से धापू मदनलाल कल्याणसर, वार्ड 7 से सीमा देवी राजेश कुमार दुलचासर, वार्ड 8 से ओमप्रकाश रामेश्वरलाल देराजसर, वार्ड 9 से बसंती गोपालाराम सांवतसर, वार्ड 10 से सरोज हरभजन कल्याणसर नया, वार्ड 12 से संतोष देवी पूनमचंद बापेऊ, वार्ड 13 से पुसी पुत्री कानाराम सोनियासर शिवदानसिंह, वार्ड 14 से ओमप्रकाश चोथाराम जाखासर भोमसिंहावतान, वार्ड 15 से तोलाराम गोपालराम बरजांगसर तथा वार्ड 16 से खिंयाराम भींवाराम धनेरू ने नामांकन दाखिल किए है। इस दौरान केसराराम गोदारा, विमल भाटी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहैं।
भाजपा से एक और निर्दलीय तीन प्रत्याशी मैदान में
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड संख्या 4 से बनवारीलाल ने नामांकन प्रस्तुत किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 4 से विनोद कुमार एवं जय सिंह डागला तथा वार्ड 15 से रामनिवास ने नामांकन दाखिल किया।


