श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2026। मंगलवार शाम को दवाई लाने का कहकर घर से निकली एक युवती लौट कर घर नहीं आई और पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
प्रताप बस्ती निवासी पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर से मंगलवार शाम को 6 बजे दवाई लाने का कह कर निकली और लौट कर घर नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एसआई सुभाष कुमार को दे दी है।
दवाई लाने का कहकर निकली युवती लौट कर घर नहीं आई, पुलिस जुटी तलाश में