बिग्गा के भैरव मंदिर में संघ के स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा स्थित भैरव मंदिर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विधिवत शस्त्र पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर भगवान पुजारी, रामलाल भार्गव, राजू प्रजापत, किशोर सिंह, प्रकाश ओझा, विजय सेवग, मुकेश सेवग, गजेंद्र ओझा, अरविंद ओझा, रघु ओझा, महेंद्र ओझा, गौरव सिहाग और अशोक ओझा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

6393cffe-d64a-49bf-8ed3-631a1a93bfd2-w8H2OEda.webp

26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर घोष संचलन निकलेगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत घोष शिविर ‘मरु निनाद-2026’ को लेकर श्रीडूंगरगढ़ खंड में उत्साह के तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 12 से 15 नवंबर तक जोधपुर में आयोजित होने वाले इस शिविर में श्रीडूंगरगढ़ खंड से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भाग लेंगे। शिविर की तैयारियों के साथ क्षेत्र में घोष वादन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है। संघ के खंड कार्यवाह ने बताया कि घोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। घोष वादन के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, एकाग्रता, सामूहिकता और समर्पण की भावना विकसित होती है। ‘मरु निनाद-2026’ शिविर घोष वादकों के लिए प्रशिक्षण, अभ्यास और संगठनात्मक समन्वय का अवसर है। उन्होंने बताया कि शिविर की पूर्व तैयारियों के क्रम में 26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के घोष वादकों द्वारा चिरपड़नाथजी की बगीची और बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर में घोष संचलन निकाला जाएगा। इस दौरान घोष वादन के साथ ‘मरु निनाद-2026’ शिविर का निमंत्रण भगवान के चरणों में समर्पित किया जाएगा।