श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2026। चुनावी माहौल में क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ी खबर नागौर से आई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने नई सियासी हलचल खड़ी कर दी है। रीड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच, श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के पूर्व सदस्य, बीकानेर जिला परिषद के पूर्व सदस्य और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे रेखाराम कालवा मेघवाल ने पार्टी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रेखाराम कालवा के आरएलपी में शामिल होने से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पार्टी मजबूत होने का दावा किया गया। पंचायत स्तर से लेकर जिला परिषद तक का अनुभव रखने वाले कालवा के इस फैसले से क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस मौके पर डॉ. विवेक माचरा ने कहा कि रीड़ी के कद्दावर दलित नेता का आरएलपी में शामिल होना मजबूत कमजोर, पीड़ित और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती देने का संदेश है। हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आने वाले समय में किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और मजबूत किया जाएगा।

whatsapp-image-2026-10-22-at-210926-1-sKYPZUVm.webpwhatsapp-image-2026-10-22-at-210926-4ivOUFrd.webp