श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हर बढ़ते दिन पंचायती राज चुनावी सरगर्मियां तेज होती नज़र आरही हैं। आगामी चुनाव के लिए रालोपा के नेता व कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं।  चुनावी दौड़ के चलते श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों के प्रत्याशियों के चयन हेतु आज रविवार शाम 6 बजे कस्बे के जयपुर रोड स्थित करणी होटल में रालोपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी है। जानकारी के अनुसार बैठक में  रालोपा जिला प्रभारी दानाराम घिटाळा, रालोपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विवेक माचरा, तहसील अध्यक्ष मनोज जाखड़, युवा नेता सुनील गोदारा, राम सिंह बाना एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।