June 4, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। गैस सिलेंडर की चपेट में आकर झुलसी विवाहिता ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ठुकरियासर निवासी 70 वर्षीय परतूखां पुत्र धन्ने खां ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती बेबी अपने ससुराल के गांव जैसलसर में अपने घर में काम करते हुए गैस सिलेण्डर की चपेट में आ गई। जिससे आग से वह झुलस गई जिसे एसएमएस जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान 12 मई की रात 1.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच उपखंड अधिकारी को दी है।