July 23, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। क्षेत्र में वन विभाग की उदासीनता से एक हिरण की मौत एवं ग्रामीणों में रोष फैलने की खबर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रकाशित करने के तुरंत बाद ही विभागीय कार्मिकों का दल श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होकर कल्याणसर पुराना के पास स्थित रामदेवरा 33केवी जीएसएस पहुंचा एवं शव को कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ लाए। टाइम्स में खबर का प्रकाशन 10.15 बजे किया गया था एवं कार्मिकों का दल वन विभाग का रेसक्यू वाहन लेकर 11 बजे मौकास्थल पर पहुंच गया। ग्रामीण देवीसिंह ने बताया कि कार्मिकों को पहली सूचना सुबह 7.40 बजे दी थी और कार्मिक नहीं पहुंचें तो उपचार के अभाव में कम चोटें होने के बाद भी हिरण की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचें वन विभाग कार्मिकों को खरी-खोटी सुनाते हुए रोष जताया एवं इस संबध में विभागीय उच्चाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों से भी संज्ञान लेकर वन्य जीवों की सूचनाओं से संबधित त्वरित कार्रवाही करने के लिए पाबंद करने की मांग की है। गांव बाना के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट लूणाराम बाना ने भी इस संबध में उच्चाधिकारियों को पत्र देकर वन विभाग में घायल पशु-पक्षियों के रेस्क्यु के लिए स्थाई सुचारू व्यवस्था करवाने की मांग की है।