








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2024। स्थानीय पुलिस से नाराज युवक एडिशनल एसपी की समझाईश के बाद टंकी से नीचे उतर गए है। एडिशनल एसपी ने राजेन्द्र नोसरिया के मुकदमे दर्ज करने का आश्वासन दिया और युवक नीचे उतर आए। प्रशासन ने मौके पर एहतिहात के तौर पर एक बड़ा जाल भी मंगवाया और एंबुलेंस भी बुलाई गई। यहां लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। शाम को जोरदार हंगामे के बाद पुलिस से वार्ता के साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया।










