








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 10 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव की जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मतदान से ठीक पहले आज की रात प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लिए इम्तिहान की रात साबित होने वाली है।
वार्ड नबंर 38 की कांग्रेस प्रत्याशी रचना पत्नी प्रदीप पुरोहित के समर्थन में बुधवार शाम को जनसंपर्क रैली निकाली गई। वार्ड की सभी गलियों में समर्थकों ने उत्साह के साथ वोट मांगे। प्रतिनिधि प्रदीप पुरोहित ने बताया कि रैली के दौरान नेहरू पार्क में डूंगरमल मोहता ने प्रत्याशी को गुड़ से तोलकर गौशाला पहुंचाया व उत्साह बढ़ाया। समाजसेवी ओमप्रकाश राठी ने भी प्रत्याशी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। रैली में शामिल होकर कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की महासचिव ने नीरू चौधरी ने प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया। रैली के दौरान समर्थकों ने वार्ड में घर घर जनसंपर्क भी किया। वहीं आज रचना पुरोहित ने डोर टू डोर संपर्क किया और मतदाताओं से समर्थन मांगा।







