








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2026। शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की वहीं पालिका क्षेत्र में आमजन भी मतदान दिवस के उत्सव में उत्साह के साथ शामिल होने के लिए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की घोषणाएं कर रहें है।
कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि पालिका क्षेत्र के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील के साथ कल अनाज मंडी में अवकाश का निर्णय लिया गया है। मंडल सदस्यों ने शहरवासियों से इस पर्व में उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह भी किया है।
वहीं स्वर्णकार समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने बताया कि कल पालिका क्षेत्र में मतदान दिवस पर समाज की सभी दुकानें बंद रखी जाएगी। कड़ेल ने बताया कि स्वर्णकार समाज समिति के सभी सदस्यों ने शहरवासियों से चुनावी उत्सव में भाग लेने व पालिका बोर्ड गठन में अपनी भूमिका निभाने की अपील की है। विदित रहें सरदारशहर रोड मार्केट एसोसिएशन ने पहले ही कल के दिन अवकाश रखे जाने की घोषणा कर दी है। वहीं बता देवें अनेक दुकानदारों ने स्वैच्छिक बंद रखे जाने की भी जानकारी दी है।






