








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2026। नगर पालिका क्षेत्र में पालिका चुनाव का उत्साह गली गली नागरिकों पर छाया नजर आ रहा है। वार्डों के लोग अपने अपने प्रत्याशियों के कार्यालयों में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट जुटाने में, वोट मनाने में जुटे है। प्रत्याशी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहें और अपने वार्ड का एक एक दरवाजा खटखटा रहें है। चुनाव उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील के साथ सरदारशहर रोड मार्केट एसोसिएशन ने मतदान दिवस पर कल दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। मंत्री दयाराम सारस्वत ने बताया कि यूनियन के सभी व्यापारी कल दुकाने बंद रखेंगे और मतदान पर्व में उत्साह के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन के सभी व्यापारियों से स्वयं मतदान करने व अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया है। वहीं बता देवें अनेक दुकानदारों ने ऐच्छिक दुकानें बंद रखने की सूचना भी दी है।






