September 10, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 9 सितंबर 2026। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कसते हुए श्रीडूंगरगढ़ शहर में बड़ी कार्रवाई की। विभागीय निर्देशों पर प्रवर्तन निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने टीम के साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें 11 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए।
कार्रवाई के दौरान गढ़ गोपाल रिसोर्ट से 3, होटल सिजराल रेस्टोरेंट से 2, मोती होटल से 3 तथा गज्जू भाई समोसा वाला से 3 सिलेंडर जब्त किए गए। विभाग ने इन सभी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 6 तथा एलपीजी आदेश-2000 के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर पंचनामा तैयार किया और सिलेंडरों को सुपुर्दगी में लिया। घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले सिलेंडरों को व्यावसायिक काम में लगाने पर विभाग की सख्ती से अब शहर के होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों में हलचल मच गई है। अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट संकेत दिए है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।