Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। नशे के खिलाफ जिले भर में जारी नीलकंठ आपरेशन के तहत सेरूणा थाना पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया है।
थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि एसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल मुकेश श्यामलाल की टीम ने बीती रात गश्त के दौरान एक युवक को बाइक सहित रूकवाया। टीम ने युवक से पूछताछ के दौरान 169 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और आरोपी युवक हरिकिशन मेघवाल निवासी धीरदेसर चोटियान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई राजेंद्र कुमार को दी है।