Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके बारे में खुलकर बात करने को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य के साथ 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी विशेष दिन पर कल शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। तहसील रोड, सिंधी कॉलोनी स्थित न्यू चाहत मनोरोग क्लिनिक की ओर से आयोजित इस शिविर में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रिंकू (MBBS, MD Psychiatry) सेवाएं देंगी। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्लिनिक परिसर में ही आयोजित होगा।

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानसिक रोगों के लिए आयोजित इस नि:शुल्क शिविर के दौरान डॉ रिंकू द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं से जुड़ी सही जानकारी देने और जरूरतमंदों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही बातचीत एवं सहायक समूह सत्र, तनाव प्रबंधन और मानसिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न उपयोगी जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने आमजन से शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए रोगी या उनके परिजन मोबाइल नंबर 95496 25520 पर संपर्क कर सकते है।