






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। महाविद्यालय के खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि गुरु नानक खालसा (पीजी) महाविद्यालय, अनूपगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सुभाष भारी ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रदीप सियोल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा गोपीचंद ने 70 किलोग्राम, राहुल नाई ने 65 किलोग्राम और आशीष ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के आधार पर खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम में होगा। वे ऑल इंडिया स्तर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार सहित संस्था अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती, सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी और सदस्य विजय महर्षि सहित महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी।









