






मोमासर में तीन साल बाद बिजली समस्या का हुआ समाधान, समाजसेवी पटावरी का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के वार्ड नंबर 11 स्थित टंकी बास में पिछले तीन वर्षों से चली आ रही लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या का समाधान होने से वार्डवासियों ने राहत की सांस ली है। समस्या के समाधान के लिए गांव के समाजसेवी अशोक कुमार पटावरी ने प्रयास करते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई। इस कार्य में देवाराम सारण एवं दानाराम बेरा ने भी सहयोग किया। वार्ड में लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने समाधान के लिए 7 सितंबर 2026 को जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता द्वितीय कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी। साथ ही जिला कलेक्टर, बीकानेर को शिकायत की प्रतिलिपि भेजने के अलावा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार शुक्रवार को यहां नया ट्रांसफार्मर लगा कर समस्या का समाधान किया। वार्डवासियों ने संतोष जताते हुए अशोक कुमार पटावरी, देवाराम सारण एवं दानाराम बेरा का आभार व्यक्त किया।

नोखा माहेश्वरी सभा ने किया समाज के पदाधिकारियों का सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से शुक्रवार को श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण नोखा में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया। समारोह में उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष मनोहरलाल सोनी, बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संजय कुमार करनाणी, बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला मंडल की प्रिया राठी तथा बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के मंत्री श्रीभगवान चांडक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नोखा तहसील सभा एवं नोखा शहर के माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहें। वक्ताओं ने समाज की उन्नति के बारे में विचार व्यक्त किए व सभी उपस्थित जनों ने पदाधिकारियों को बधाई दी।









