






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। भारती निकेतन महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ के पहलवानों ने अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के चार पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल किए। वहीं, स्वर्ण पदक विजेता हेमंत शर्मा का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में हेमंत पुत्र मनोज शर्मा ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई। भरत सायच ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सुभाष चंद्र गोदारा ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक तथा लक्ष्य सिद्ध ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय संचालक ओमप्रकाश स्वामी, प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए गर्व जताया। महाविद्यालय के डीपीई एवं एनआईएस कोच नितिन सिंह ने देते हुए बताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। विशेष रूप से हेमंत शर्मा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से क्षेत्र को बड़ी उम्मीदें हैं। महाविद्यालय परिवार ने हेमंत को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।









