July 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2023। पृथ्वी के प्रत्येक जीव के कल्याण का भाव लिए महिलाओं ने मंगल कलश लिए और भागवत यात्रा में भाग लिया। पीले व सुनहरे रंग की साड़ियों में सजी धजी मातृशक्ति ने शुभता व क्षेत्र की संपन्नता के लिए प्रार्थना करते हुए हरिरामजी मंदिर से भागवत के साथ यात्रा निकाली व कथा स्थल तक पहुंची। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में श्याम बाबा सहित अनेक झांकिया सजाई गई। आज श्याम धोरा मंदिर प्रांगण में गौसेवार्थ भागवत कथा प्रारंभ हो गई है। पांडाल में कथा व्यास पूजन के साथ भागवत प्रारंभ हुई और भोले बाबा ने भागवत महात्म्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। बता देवें यहां रात्रि 8 बजे से भक्त कथा नानी बाई का मायरा का वाचन संत विद्यासागर द्वारा किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम धोरा प्रांगण में प्रारंभ हुई भागवत कथा, महिलाओं ने उठाया मंगल कलश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाजे बाजे के साथ भागवत लेकर यजमान पहुंचे कथा स्थल तक।