July 21, 2026
IMG-20260720-WA0059

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2026। भीषण गर्मी से तपते अंचल में सोमवार शाम को कहीं कहीं से आसमान से राहत बरसी है। शाम को गांव कुंतासर, पुण्दलसर, लिखमादेसर, व धीरदेसर चोटियान के आस पास में बरसात हुई है। मोमासर में भी हल्की बरसात हुई है। किसानों ने बताया कि झुलस रही फसलों पर ये बरसात अमृत की तरह साबित होगी। वहीं बता देवें पूरे अंचल में किसान परिवार बरसात का इंतजार कर रहें है। आज क्षेत्र में हल्के बादल छाए रहे, परन्तु बरसात के लिए लोग खूब बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में बरसी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंतासर में हुई अच्छी बरसात।