






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई2026। कस्बे के आडसर बास वार्ड 32 व 33 में वर्षों से चली आ रही गंदगी, जलभराव और बंद पड़ी गली की समस्या का समाधान होने पर वार्डवासियों ने खुशी जताई। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से नगरपालिका ने अंडरग्राउंड नाला बनाकर पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की तथा गली में सड़क निर्माण कराया। करीब 15 वर्षों से लोग जलभराव व आवागमन की परेशानी से जूझ रहे थे। समस्या के समाधान पर वार्डवासियों ने बाबा भेरुनाथ का जागरण आयोजित कर विधायक ताराचंद सारस्वत का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, जिला मंत्री भरत सुथार, ठेकेदार नौरंगलाल शर्मा, महेश राजौतिया, मूलचंद ईदोरिया, रजत आसोपा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। विधायक ने जागरण कलाकारों का भी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा, पूनमचंद नाई, बेगाराम मोट, बुद्धाराम, गौरीशंकर नाई, प्रकाश नाई, मनोज शर्मा, रामावतार, राजकुमार, शेरसिंह राठौड़, शशि मोदी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वार्डवासियों ने कहा कि विकास कार्य से क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर जल निकासी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हुई है।


