






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। नए परिसीमन से नाराज ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी देने उपखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी पत्र सौंपा है।
क्षेत्र के गांव दुसारणा पीपासरिया के ग्रामीणों ने दुसारणा पीपासरिया को पुनः ग्राम पंचायत दुसारण पण्डरीकजी में शामिल करने अथवा इसे अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि परिसीमन के दौरान दुसारणा पीपासरिया को ग्राम पंचायत दुसारणा पण्डरीकजी से हटाकर ग्राम पंचायत कोटासर में शामिल कर दिया गया है। ग्रामीणों का विरोध है कि दुसारणा पण्डरीकजी और पीपासरिया दोनों गांवो की सीमा जुड़ी हुई है। इन्हें अलग कर पीपासरिया को 6 किलोमीटर दूर कोटासर में जोड़ा गया है जो पूरी तरह से अव्यवहारिक है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके चलते ग्रामीण बुरी तरह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया है, परंतु उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस विरोध में चलते ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर चेतावनी पत्र देते हुए पंचायत राज चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय सुनाया है।
ग्रामीणों ने कहा कि वे दुसारण पीपासरिया को पुनः दुसारण पण्डरीकजी की ग्राम पंचायत में शामिल नहीं किए जाने तक मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसका समाधान करवाने के साथ ही चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से करवाने की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान भागीरथ, चंदूराम, प्रभूराम, भंवरलाल, ओमप्रकाश, मालाराम, रामप्रताप, मदन, शिवकरण, गोवर्धन, मोहनराम, शिवलाल, ओमप्रकाश, दानाराम, कमलेश, नेमीचंद, मेवाराम, कजाराम, जेठाराम, पदमाराम, रामेश्वरलाल, रामेश्वर, डालूराम, रतनलाल, रामप्रताप, मुकेश, सांवरमल, प्रभूराम, लालचंद, भागीरथ, लालूराम, लेखराम, भंवरलाल, लक्ष्मीराम, देदाराम सहित अनेक ग्रामीण युवा मौजूद रहें।







