Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 8, 2026
002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। सोलर कंपनी के कार्मिकों का नकाबपोशों ने रास्ता रोका और उनसे मारपीट कर धमकाने के आरोप में 4 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि सी स्कीम जयपुर निवासी अभय राजसिंह खंगारोत ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि वह एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड सोलर कंपनी में अधिकर्ता के रूप में कार्य कर रहा है। उनकी हथाना सोलर साइट श्रीडूंगरगढ़ में चल रही है। यहां से ड्यूटी पूर्ण कर लौट रहे हमारी कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्थानीय असामाजिक व्यक्तियों ने रास्ता रोककर गाली गलौच की और मारपीट करते हुए धमकियां दी। परिवादी ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी रामेंश्वरसिंह, दलीपसिंह, ओमसिंह, विनय, दिलीप, दीक्षिप्त आदि गत 4 अक्टूबर को साईट से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में कपड़े से चेहरे ढके हुए अज्ञात आरोपियों ने उनका रास्ता रोका एवं उनके साथ मारपीट कर गाली गलौच किया। आरोपियों ने आईंदा इस साईट पर आने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। परिवादी ने आरोप लगाया कि स्थानीय युवा श्रवण कुमार गोदारा, रामनिवास गोदारा, प्रकाश गोदारा, राजेंद्र गोदारा आदि ने उन आरोपियों को भेजा था एवं ये स्थानीय लोग लगातार कार्य में बाधाएं उत्पन्न कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल लेखराम करेगें।