Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 8, 2026
002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई है एवं सभी पार्टियों के मुखिया अपने अपने लिए जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में जुट गए है। इस तलाश में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अन्य पार्टियों से आगे निकल गई है और पंचायती राज चुनावों में अपने एक प्रत्याशी की घोषणा बुधवार को कर दी है। बुधवार को कर्वा चौक गौरव पथ स्थित लोक सेवा केन्द्र में माकपा की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रीड़ी एवं श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वार्डों में माकपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने के इच्छुक ग्रामीण नेता पहुंचे एवं तहसील सचिव मुखराम गोदारा एवं शहर सचिव अशोक शर्मा ने इस दौरान उम्मीदवारों से मुलाकात की एवं उनके आवेदन लिए। इस दौरान रीडी पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 9 जिसमें गांव सांवतसर एवं कोटासर आते है, उसमें फूलीदेवी पत्नी मुनीराम विश्नोई को माकपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। बैठक में किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल, तहसील मंत्री राजेन्द्र जाखड, पूर्व सरपंच सुनील मेघवाल, उप सरपंच लालाराम सारण, देवीसिंह भाटी (गोपालसर), मोहनलाल भादू (देरासर), किसान सभा के पूनम चंद भादू, जोगाराम भादू, रणजीतसिंह, मूलाराम सहू, नोपाराम डूडी, दोलतराम मेघवाल, किशन बिश्नोई, भगतसिंह भाटी, खेतनाथ सिद्ध, डूंगर सिंह (कोटसर), बीरबलनाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच नन्दू बिहानी, माकपा नेता शेखर रेगर, मुकेश ज्यानी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमरे में लिए दावेदारों के आवेदन, कि हर एक से मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा कार्यालय में चुनावी बैठक में मौजूद रहे बड़ी संख्या में ग्रामीण नेता।