






श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की खास खबरें एकसाथ
जुंझाला धाम के लिए गाजे बाजे से रवाना हुए पदयात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। नागौर जिले की जायल तहसील के गांव जुंजाला में गुंसाईजी महाराज के धाम में धोक लगाने के लिए गांव दुलचासर से पदयात्री संघ रवाना बुधवार को गाजे बाजे के साथ हुआ। गांव में स्थित गुंसाईजी महाराज मंदिर में धोक लगा कर रवाना हुए इस संघ को पुजारी रतनलाल जाजड़ा ने ज्योत प्रज्जवलित करवाई। रेंवतसिंह पडिहार ने बताया कि डीजे पर जातरू नाचते गाते रवाना हुए।
भागवत में बताया सीता-राम विवाह प्रसंग, बताया दाम्पत्य प्रेम का मार्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव मोमासर के भोमियाजी महाराज मंदिर में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित करवाई जा रही सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित संजय पाराशर प्रयागराज ने सीता-राम विवाह प्रसंग, वन गमन आदि प्रसंग सुनाए। महाराज ने सीता-राम विवाह की कथा सुनने से दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ने की बात कही एवं भागवत श्रवण कर अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। 






