






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। विवाह समारोह के माहौल में अपने ही घर के भांजे को दौड़ने दौड़े मामा बेटे से भांजे को बचाना एक पड़ौसी को भारी पड़ गया। नाराज मामा व उसके बेटों ने उसके घर की बाड़ में आग लगा दी व उसे नुकसान पहुंचाया। मामला समंदसर गांव का है। सेरूणा थाने में समंदसर निवासी 31 वर्षीय राजूराम पुत्र पोकरराम जाट ने अपने पड़ौसी परिवार के मदनलाल पुत्र रूघाराम जाट व उसके बेटे ओमप्रकाश, राकेश व मुन्नीराम पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 26 मई को आरोपियों द्वारा अपने भांजे पवन को पीटने के लिए उसके पीछे दौड़ रहें थे। तो उसने बीच बचाव पवन को पीटने नहीं दिया। इससे मदनलाल का परिवार नाराज हो गया। गुरूवार, 29 मई की दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच आरोपियों ने जानबूझकर पटाखे से उसके बाड़े की बाड़ में आग लगा दी। जिससे बाड़ जलकर खाख हो गई व बाड़े में रखें 10 पाइप जल गए। परिवादी ने बताया कि ओलमा देने पर आरोपी उसे मारने व जलाने की धमकियां देने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी गई है।




