July 21, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2025। बुधवार दोपहर कालू रोड पर पूनरासर कच्चे मार्ग पर तीन युवकों ने ताश पत्ति जमाकर जुए का खेल सजाया। तभी मौके पर हैड कांस्टेबल देवाराम गश्त के दौरान कांस्टेबल कृष्ण कुमार, विद्याधर के साथ पहुंचे। देवाराम ने बताया कि यहां जुआ खेलते राजू ओड, मनोज ओड व ताराचंद कुम्हार को गिरफ्तार कर आरोपियों से 1040 रूपए व ताशपत्ति बरामद की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।