






कोडमदेसर भैरव मूर्ति की कल होगी स्थापना, जागरण आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के वार्ड नबंर 32 में बुधवार सुबह 11 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजक मंदिर समिति ने बताया कि मंगलवार रात नवनिर्मित मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया जाएगा। कल सुबह मंदिर में विधि विधान से भैरव प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुटे है।
चालिसा महोत्सव में भजन कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज द्वारा श्रीझूलेलाल मंदिर में चालिसा महोत्सव में नित नए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहें है। समाज के युवा रवि रिझवानी ने बताया कि सोमवार शाम से देर रात तक चले कार्यक्रम में झूलेलाल चालिसा पाठ, धुनी, आरती के साथ मुरलीधर संगवानी, मोहनलाल खट्टनाणी, किशोर खट्टनाणी, धर्मेंद्र संगवानी, कमल किशोर गुरनाणी व सिंधी महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में केकड़ी से आए अतिथि खुशबू, हेमंत कोडवानी, गुड़िया, नरेश लालवानी जयपुर का सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी ने सम्मान किया। इस अवसर पर नायसु कोडवानी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समाज के जसवंत मोरवानी सहयोगी रहें। सिंधी पंचायत के कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद खट्टनाणी व व्यवस्थापक अशोक गुरनाणी सहित युवाओं ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी।


