July 26, 2026
WhatsApp Image 2026-07-26 at 16.01.45

पिकअप में बजाए गाने पुलिस ने किया अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक पिकअप में सेरूणा थाने के सामने तेज आवाज में गाने बजाने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई महेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए डेक स्पीकर व मेमोरी कार्ड जब्त कर विराटनगर निवासी देवेंद्र को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में सात आरोपी अरेस्ट हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई सुरेश कुमार ने शनिवार को पुलिस दल के साथ गश्त के दौरान बीकानेर रोड पर एक होटल पर बदमाशी करते हुए चार युवको को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
सुरेश कुमार ने टीम के साथ एक पिकअप चालक को शराब के नशे में बिना कागज गाड़ी चलाने पर गिरफ्तार किया। सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस दल ने पिकअप जब्त कर बेनीसर निवासी मदननाथ को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एमवी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई सुरेश कुमार की अगुवाई में बीकानेर रोड पर स्थित होटल के पास तीन युवकों को होटल कार्मिक किशनगर के साथ झगड़ा करने से रोका। पुलिस ने तीनों से समझाईश का प्रयास किया तो वे नहीं माने और एलानियां धमकियां देने लगे। पुलिस ने पुंदलसर निवासी दशरथ, शिवराज व झाडेली निवासी बजरंग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को थाने पहुंचाया व शांतिभंग का मामला दर्ज कर शांति के लिए पाबंद किया।
आपस में झगड़ते हुए उत्पात मचाने पर तीन को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल संदीप व सरीता ने गश्त के दौरान हनुमान धोरा के निकट तीन व्यक्तियों को आपस में झगड़ा फसाद कर रहें है। पुलिस दल ने तीनों से समझाईश का प्रयास किया और तीनों आवेश में आ गए। जोर जोर से बोलते हुए एलानियां धमकियां देने लगे और एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए। पुलिस ने उत्पात मचाते हुए मेघाराम निवासी वारऊ तथा श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजूराम व बलराम को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने तीनों को शांति के लिए पाबंद करवाया।