July 26, 2026
IMG-20260726-WA0081

जिला मजदूर-किसान सम्मेलन में संगठन सुदृढ़ीकरण और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर मंथन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा एवं सीटू के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अजीज भाटी नगर में जिला मजदूर-किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने की। जिले की विभिन्न तहसीलों से आए 60 से अधिक किसान एवं मजदूर प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया और संगठनात्मक गतिविधियों तथा किसान-मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में लालचंद भादू, एडवोकेट बजरंग छिम्पा, सुंदर बेनीवाल एवं मोहर सिंह शामिल रहें, जबकि अनूपगढ़-हनुमानगढ़ से शेरसिंह साख्य ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। सभा सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि सम्मेलन को जेठाराम लखूसर, महेंद्र बारूपाल, राजेंद्र जाखड़, रामप्रताप पाटीर, सुरेंद्र भाटी, सुनील सरपंच, शेखर नवल, रघुवीर सिंगठिया, अमर गिरी, मुखराम गोदारा, छोगाराम तेड़, घेवर मेघवाल, एडवोकेट रेवंत राम तथा हर्षवर्धन ने संबोधित किया। वक्ताओं ने किसान एवं मजदूर वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक में 29 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम तथा 10 अगस्त को आयोजित होने वाले जेल भरो आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों कार्यक्रमों में जिले से अधिकाधिक किसान एवं मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठन विस्तार, आगामी जनसंपर्क अभियान एवं आंदोलन की रणनीति को लेकर निर्णय लिए गए।

नेपाल में भी बढ़ा श्रीडूंगरगढ़ का मान, तीन प्रवासियों को मिली तेरापंथी सभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, काठमांडू (नेपाल) की नवगठित कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ मूल के तीन प्रवासी नागरिकों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र के जैन समाज में हर्ष का माहौल छा गया। इस नई कार्यकारिणी में रमेश लूनिया को सभा अध्यक्ष, पवन सेठिया को प्रथम उपाध्यक्ष तथा मालचंद लूनिया को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता जताई व इसे तेरापंथ धर्मसंघ के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठन क्षमता का सम्मान बताया। समाज के लोगों ने इसे विदेश में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि बताया।