








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2025। कल सुबह 10 बजे भारती निकेतन प्रांगण में भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में नि:शुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा से पहले परीक्षा जैसी होने वाली इस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। क्षेत्र भर से छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि मंगलवार सुबह भारती निकेतन प्रांगण में बीएसटीसी के विद्यार्थियों के लिए अपनी तैयारी को परखने के लिए ये मॉक टेस्ट करवाया जा रहा है। केआर फौजी ने बताया कि आगामी बीएसटीसी का पेपर 1 जून को होने जा रहा है, इसे देखते हुए विद्यार्थियों को टाईम मैनेजमैंट के साथ ऑफलाइन OMR पर टेस्ट देने से विद्यार्थियों को कॉन्फिडेंस आएगा। इससे विद्यार्थी को अपने कमजोर पक्ष की जानकारी भी हो सकेगी। बीएसटीसी के मॉक टेस्ट में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को राजस्थान जीके की बुक निःशुल्क प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। साथ ही आगामी किसी भी बैच को ज्वाइन करने पर फीस में 50 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। वहीं चौथे से 10 वें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को राजस्थान भूगोल की बुक निःशुल्क दी जाएगी। बड़ी संख्या में उत्साह के साथ विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी सुबह 9 बजे तक अपने नाम का पंजीकरण 8104531404 पर संपर्क करवा सकते है।




