Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 8, 2026
002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। नगरपालिका परिसर में सेवा सेतु अभियान के तहत जनसमस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन बुधवार को प्रारंभ हुआ। शिविर में चार बजे तक वार्ड 1 से 5 तक के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें कुल 14 परिवादें आई है। चैंबर, सड़क ठीक करवाने की तीन परिवादें, रोड लाइट की एक परिवाद और तीन सफाई से संबंधित सहित अन्य परिवादें प्राप्त होती है। शिविर में बिजली पानी सहित पांच विभागों की टेबलें लगी है। वहीं विदित रहें कल 8 अक्टूबर को शिविर वार्ड 6 से 10 वार्ड के लिए आयोजित होगा। इन वार्डों के वार्डवासी समस्या लेकर जा सकेंगे। शिविर में पालिका कार्मिकों ने परिवादें ली और एसआई कमल चांवरिया ने बताया कि सफाई संबंधी शिकायतों के शीघ्र समाधान के प्रयास प्रारंभ कर दिए है। बता देवें शिविर 6 बजे तक है और 6 बजे तक वार्डवासी अपनी शिकायतें दे सकेंगे।
वार्ड नं. 1 एवं 2 में अम्बेडकर कॉलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए युवा शिविर में पहुंचे और ज्ञापन दिए। सक्रिय युवा संदीप जयपाल ने बताया कि राउप्रावि के पीछे स्थित मेघवाल समाज श्मशान भूमि की हाई मास्क लाइट ठीक करवाने, स्कूल के आस पास जगह जगह फैले कचरे व गंदगी को साफ करवाने, अम्बेडकर चौक पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाने, टूटी नालियों एवं सड़क के गड्ढों की मरम्मत करवाने, मेघवाल समाज श्मशान भूमि में वॉकिंग ट्रैक निर्माण करवाने, सीवरेज कार्य पूर्ण करवाने, सार्वजनिक शौचालय में पानी एवं सफाई व्यवस्था करवाने, बेगराज एवं चेतन मेघवाल के मकान वाली गली में रोड लाइट लगवाने, वार्ड में आरसीसी सीमेंटेड सड़क निर्माण करवाने की मांगे रखी है।
अन्य वार्डों के वार्डवासी दे सकते है शिकायतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में अन्य वार्डों के वार्डवासी भी अपनी शिकायत दे सकते है। बुधवार को वार्ड पार्षद भूरीदेवी ने वार्ड नबंर 13 में स्थित शिशु श्मशान भूमि को कब्जा मुक्त करवाने की मांग की। उनके प्रतिनिधि ने बताया कि इस भूमि की दो बीघा भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। वहीं वार्ड 13 में सफाई सुचारू करवाने, वार्ड में 45 बंद पड़ी लाइटें ठीक करवाने की मांग की।