






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। एजी मिशन इंटरनेशनल विद्यालय और राजकीय बालिका उमावि में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के तत्वावधान में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए भ्रूण हत्या के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करना तथा बेटियों के संरक्षण और सम्मान का संदेश देने का कार्य किया गया।
एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों तथा समाज में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति की ओर से प्रधानाचार्य डॉक्टर रजनीश कौशिक का श्रीमद्भगवद्गीता एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में बालिका विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेंद्र दाधीच ने भी छात्राओं को संबोधित किया। समिति की ओर से दाधीच का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में विमला मैडम, मांगीलाल शर्मा एवं लक्ष्मीनारायण ओझा ने सहयोग किया। दोनों ही बैठकों में सत्यनारायण स्वामी, लक्ष्मी नारायण, दीनदयाल व्यास, मनोज डागा एवं रामावतार मूंदड़ा भी मौजूद रहें। वक्ताओं ने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके संरक्षण, सम्मान और शिक्षा की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। उन्होंने छात्राओं को भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को समान अवसर देने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।







