Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालयी शिक्षा) खंड श्रीडूंगरगढ़ के बैनर में चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शिक्षकों का सम्मान करने के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा विद्यालय परिसरों में पौधरोपण किया। उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संस्था प्रधान रतनलाल शर्मा ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में गुरु की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में संगठन के खंड उपाध्यक्ष एवं व्याख्याता किशोरसिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से अवगत कराया और शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोलियासर में संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं व्याख्याता अनिल कुमार सोनी ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उदासर चारणान में संगठन के श्रीडूंगरगढ़ खंड कोषाध्यक्ष मनोज कुमार लखारा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। अभियान के तहत सभी विद्यालयों में अतिथियों, शिक्षकों एवं संगठन कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। आयोजकों ने कहा कि गुरु सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को साथ जोड़कर चलाया गया यह अभियान विद्यार्थियों में संस्कार, जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि रूपादेवी में गुरूवंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउप्रावि उदासर चारणान में गुरुवंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि तोलियासर में गुरुवंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।