




वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्षद ने दिया ज्ञापन, सफाई और डस्टबिन वितरण की उठाई मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका मंडल की ओर से संचालित शहरी जन सेतु शिविर में आड़सर बास के वार्ड नंबर 23 की विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्षद कैलाश प्रजापत ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड की नियमित साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था, सड़कों के पैचवर्क तथा ट्रांसफार्मर को ऊंचाई पर लगाने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। पार्षद ने श्रीराम भवन और आंखों के अस्पताल के पास जमीन के नजदीक स्थित ट्रांसफार्मर को ऊंचाई पर स्थापित करवाने, वार्ड में विभिन्न सड़कों की मरम्मत करवाने, वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। ज्ञापन में वार्डवासियों को डस्टबिन वितरित करने का मुद्दा भी उठाया गया। पार्षद ने बताया कि करीब दो-तीन माह पूर्व डस्टबिन वितरण के लिए 9 लाख 90 हजार रुपए का टेंडर जारी किया गया था। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर वार्डवासियों को डस्टबिन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, जिससे घरों में कचरा एकत्रित कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान विकास मंच के संयोजक शूरवीर मोदी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।
वार्ड 10 में हटवाया लोहे का पोल, वार्ड 12 में लगवाई लाइटें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कम्युनिटी की मांग पर पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी व उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई ने वार्ड 10 में अनुपयोगी लोहे के खड़े पोल हटवाने की कार्रवाई शुरू करवाई। वहीं वार्ड 12 में अनेक पोलों पर लाइटें लगाई गई है।








