Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के ओबीसी विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने श्रीडूंगरगढ़ शहर की कार्यकारिणी घोषित की है। संगठन को मजबूत करने और ओबीसी वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मिडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि जारी सूची के अनुसार मनोज कुमार सुथार को शहर ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
कार्यकारिणी में 15 महासचिव बनाए गए है। जिनमें संजय कुमार माली, रामचन्द्र प्रजापत, हरिप्रसाद प्रजापत, कुलदीप सारण, ओम पुरी, रामावतार सैनी, मनोज कुमार जाट, राजेन्द्र बिहाणी, आमप्रकाश जाखड़, जुली सिंधी, जगदीश जाट, मदनलाल सुधार, राधेश्याम जाट, राजू माली एवं अब्दुल अजीज सलीमबट को महासचिव बनाया गया है। रिद्धकरण दर्जी को कोषाध्यक्ष तथा सुरेन्द्र कुमार महावर को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष भवानी शंकर प्रजापत, मोहनलाल मिणोठिया, अभिषेक चौधरी, श्रीकिशन प्रजापत, मनोज कुमार सुथार, बनवारीलाल नाई, राजू खां चुनगर, श्यामसुंदर दर्जी, विमल कुमार नाई एवं काशीराम भार्गव को दायित्व दिया गया है। वही 20 सचिव बनाए गए है जिनमें देवकरण सैनी, दिलीप कुमार नाई, श्याम सुदंर प्रजापत, मुन्नीराम भार्गव, लालूराम कूकणा, अनिल भार्गव, सचिन भार्गव, रमन गोदारा, शेरदास स्वामी, कुंभाराम गोदारा, बजरंग स्वामी, नेमीचंद प्रजापत, मुकेश माहर, विकास सिद्ध, श्याम सुंदर गुसांई, भागीरथ प्रजापत, उमाशंकर सोनी, कुंभाराम गोदारा व सुनील भार्गव को दायित्व दिया गया है। सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित पार्टी पदाधिकारियों को आभार जताया।