Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। सेवा भारती समिति पदाधिकारियों ने सोमवार शाम को ताल मैदान में आयोजित दस दिवसीय राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में गणेश पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। रंगारंग मेला प्रतिदिन शाम को 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होता है। समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया सहित कुंभाराम घिंटाला ने विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। दोनों ने मेलों को राजस्थान की परंपरा व लोक मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए परिवारों के लिए सबसे बेहतर विकल्प बताया। मेला संयोजक मनमोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया व राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का भ्रमण करवाया। बता देवें मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहें है और झूलों का आनंद लेते हुए खरीददारी का लुफ्त उठा रहें है। मेले में आकर्षक झूले, खाने की स्टालें व घरेलू सामान, कपड़ों की अनेक दुकानें सजी है। वहीं इमिटेशन ज्वेलरी का भंडार उपलब्ध है। मेला संयोजक मनमोहन शर्मा ने बताया कि मेले में हर प्रकार की रेंज में विभिन्न सामान मिल रहें है।