August 9, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। घूमचक्कर से बाजार तक मुख्य मार्ग की आमगली में दुकानदारों से पालिका प्रशासन ने रोड पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए समझाईश की। पालिका ईओ अभिषेक गहलोत के निर्देशन में टीम ने आधा दर्जन चालान काटे व सामान को दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए। गहलोत ने बताया कि आगामी दिनों में पालिका द्वारा बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग का आग्रह किया। कार्रवाई के दौरान टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक कमल चावरियां, कुलदीप, मोहित शामिल रहें।