August 15, 2026
0000000000

प्ले स्कूल में मनाया विभाजन की विभीषिका दिवस, संत हरिदास ने बलिदानियों से करवाया परिचय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 14 अगस्त 2026। भारती निकेतन प्ले स्कूल में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वृंदावन से आए स्वामी हरिदासजी ने अखंड भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्राचीन भारत के इतिहास एवं सांस्कृतिक विस्तार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत-पाकिस्तान विभाजन हुआ था, इसी त्रासदी की स्मृति में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने गांधारी एवं गांधार का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्राचीन भारत के भौगोलिक विस्तार की जानकारी दी। स्वामी हरिदासजी ने विद्यार्थियों को उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में भी बताया, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने खुदीराम बोस, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और गणेश शंकर विद्यार्थी सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं अभिभाविका श्रीमति गंगादेवी माली रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों में संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पूरे परिसर को गुब्बारों से सजाया गया। माँ सरस्वती व माँ भारती के पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्कूल के अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा, अनु सेवग एवं जय प्रकाश स्वामी ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं देश के प्रति उनके समर्पण से अवगत कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ ने सक्रिय सहयोग किया। प्रबंधन की ओर से श्रीकृष्ण स्वामी एवं गिरधर स्वामी ने समर्पित स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’के सामूहिक गायन एवं ‘भारत माता की जय’के जयघोष के साथ हुआ।

स्कूल में गर्ल्स विंग में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 अगस्त के उपलक्ष में भारती निकेतन विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गर्ल्स विंग में सीईओ मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, व प्रभुराम के सान्निध्य में इन प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई। कार्यक्रम को संचालित हिंदी व्याख्याता सीमा भोजक ने किया। भाषण प्रतियोगिता में रीतिका ओझा प्रथम व प्रीति सारस्वत द्वितीय रही। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रीति स्वामी प्रथम व राखी गुर्जिया द्वितीय रही। पत्र वाचन में हर्षिता जोशी प्रथम व खुशबू द्वितीय स्थान पर रही। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में भवानी बोहरा व विष्णु विश्नोई शामिल रहे। कविता गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानसी राजपुरोहित, द्वितीय स्थान पूजा गोदारा, तृतीय स्थान मोनिका सारस्वत तथा चतुर्थ स्थान वसुंधरा सारण ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में जगदीश राजपुरोहित, विजेंद्र बाना व हेमंत शर्मा शामिल रहे। सांवरमल शर्मा व किशनलाल राजपुरोहित ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाई व स्कूल प्रबंधन ने सभी का पुरस्कृत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामी हरिदासजी महाराज वृदांवन वालो के सान्निध्य में संपन्न हुआ विभाजन विभिषीका दिवस पर कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल की गर्ल्स विंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत हरिदासजी ने अखंड भारत व स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान से बच्चों को अवगत करवाया।