






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा में पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सालय के स्टॉफ ने शर्मा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने शर्मा को बताया कि आमने सामने स्थित दोनों अस्पताल के बीच सड़क पर पानी भरने की समस्या से जनता त्रस्त है तथा सैफ्टी टेंक को पालिका कर्मचारी समय पर खाली नहीं करते जिससे अस्पताल में आने जाने वालों सहित सभी काफी परेशानी का सामना करते है। इस पर शर्मा ने चिकित्सालय स्टाफ को दो तीन दिन में सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राजेश शर्मा भी साथ रहें।


