






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। शुक्रवार शाम उत्तर पश्चिम के गांवों में तेज हवाओं के साथ तूफान की तरह बरसात आई। इससे गांव समंदसर और रोही समंदसर की बिजली सप्लाई लाइन ध्वस्त हो गयी। गांव के 33/11 जीएसएस की श्रीडूंगरगढ़ से जा रही लाइन की कैंची ही ध्वस्त हो गई। वहीं इस जीएसएस के सभी 6 फीडरों में करीब 100 पोल भरभरा कर गिर गए है। तार टूट गए और सप्लाई ठप्प हो गई है। जेईएन अमित ओझा, लाइनमैन लीलाधर सहित एफआरटी टीम राहत कार्यों में जुट गई है। लीलाधर ने बताया बिजली आपूर्ति सुचारू आज रात तक करने का प्रयास किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा भी टीम के साथ है। गोदारा ने बताया कि गांव सहित जीएसएस के सभी 6 कृषि फीडरों में बिजली गुल है।





