Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2026। नगरपालिका के नए बोर्ड गठन के बाद त्योहारी सीजन में कार्मिकों ने अटका वेतन भुगतान करने की मांग पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी से की है।
मामला ये है कि फायर विभाग के वाहन चालक प्रेमरतन शर्मा व कमल कुमार मारू तथा फायरमेन भगवती प्रसाद मीणा व मोहनप्रसाद प्रजापत ने बताया कि मार्च के बाद से अब तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। त्योहार आ रहें है और तनख्वाह नहीं मिलने से उनके परिवार परेशान हो रहें है। सभी ने बताया कि वेतन मांगने पर पालिका के जिम्मेदारों ने उन्हें चाबी देकर घर चले जाने की बात कही। 1 अक्टूबर को चारों कार्मिकों ने चाबी जिम्मेदारों को सौंप दी और अपने घर लौट गए। लगातार वेतन मांग रहें चारों कार्मिकों ने पालिका के ईओ व पालिकाध्यक्ष को पत्र देकर बकाया चुकाने की मांग की है। हालांकि इन्हें पदमुक्त का कोई दस्तावेज नहीं दिया गया है परंतु इन्होंने बताया कि इन्हें घर भेज दिया गया है। बता देवें अभी फायर विभाग में कोई कार्मिक नहीं है। वहीं सीवर जेटिंग मशीन का चालक ही जरूरत होने पर फायर ब्रिगेड वाहन को चला रहा है। आज सुबह भी यही चालक व एसआई मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का काम किया।