Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026
IMG-20261010-WA0018
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2026। एमडी जैसे नशे की श्रीडूंगरगढ़ इलाके में एंट्री हुए कुछ ही समय हुआ है और युवाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।
देर रात श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एमडी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने थाने के सामने ही सर्विस रोड पर थार गाड़ी से 3.63 ग्राम एमडी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एसआई मोहनलाल कड़वासरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मध्यरात्रि के बाद थाने के सामने थार गाड़ी रुकवाई व पूछताछ और तलाशी में 3.63 ग्राम एमडी बरामद की।आरोपियों ने डेशबोर्ड में एमडी छुपा रखी थी। टीम ने ठुकरियासर निवासी 22 वर्षीय राकेश पुत्र लिगताराम उर्फ बिगताराम कड़वासरा तथा 27 वर्षीय सांवरमल पुत्र मघाराम मोटसरा को गिरफ्तार किया। थार गाड़ी को जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में एएसआई भंवरु खान, कांस्टेबल अनिल कुमार, राकेश कुमार व राजेश कुमार सक्रिय रहें।